पटना : बिहार में एक बार फिर से बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस बार रेल पुलिस (जीआरपी) में तैनात 900 सिपाहियों का तबादला किया गया है। इसके ही 210 हवलदारों का भी तबादला किया गया है।
Total Downloads: 116
जानकारी के अनुसार तबादला उन्हीं पुलिसकर्मियों का किया गया है, जो करीब छह वर्षों से एक ही स्थान पर काबिज थे। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक सूची में आने वाले सभी रेल एसपी के एक दिसंबर तक ट्रांसफर करने का आदेश दिया गया है।


विदित हो कि इससे पहले गुरुवार को 4941 सिपाहियों का पुलिस मुख्यालय ने जोन ट्रांसफर कर दिया गया था। आदेश के बाद एडीजी मुख्यालय एसके सिंघल ने कहा था कि आगे भी इस तरह के तबादले किए जाते रहेंगे। बिहार की राजधानी पटना स्थित पुलिस लाइन में हुए हंगामे के बाद उन सिपाहियों का जोन ट्रांसफर कर दिया गया है, जो अपने जोन में अपने 10 वर्ष का समय पूरा कर चुके थे।
755 महिला प्रशिक्षुओं को भेज दिया है बाहर
इसके पहले गुरुवार को ही पुलिस मुख्यालय ने पटना पुलिस लाइन की 755 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण के लिए पटना से बाहर भेज दिया था। इनमें 400 महिला प्रशिक्षु सिपाही बीएमपी कटिहार भेजी गईं। 322 सिपाहियों को बीएमपी बेगूसराय और 33 प्रशिक्षु सिपाही को बीएमपी-2 डेहरी भेजा गया था।

