नागरिकता संशोधन कानून एवं राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने शनिवार को बिहार बंद किया। सुबह से ही बंद का असर दिखने लगा था। महागठबंधन के सहयोगी दलों एवं वाम दलों ने भी आरजेडी के बंद का समर्थन किया। बंद के दौरान जगह-जगह हिंसा हुई। उपद्रवी तत्‍वों ने मीडियाकर्मियों को भी नहीं छोड़ा।

Whatsapp group Join

इसके पहले बंद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आरजेडी की ओर से राजधानी पटना समेत सभी जिलों, प्रखंडों एवं कस्बों में मशाल जुलूस निकाले गये। बंद को लेकर आरजेडी नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर उसने आरजेडी समर्थकों को नुकसान पहुंचाया तो अंजाम बुरा होगा। लेकिन बंद के दौरान आरजेडी कार्यकर्ता ही जगह-जगह हिंसा पर उतर गए।

बंद के दौरान पल-पल क्‍या-क्‍या हुए, जानिए…

04.45: कटिहार के मनिहारी के दिलरपुर में बिहार बन्द के दौरान दो गुटों में भिड़ंत। भीड़ नियंत्रित करने को पुलिस ने हवा में दो चक्र चलाई गोली। एसडीओ ने पुलिस फायरिंग की पुष्टि की।

04.15: जदयू नेता केसी त्‍यागी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पहल कर एनडीए की बैठक बुलाएं।

04. 00: जदयू ने सीएए पर देश में खराब हो रहे माहौल काे लेकर एनडीए की बैठक बुलाने की मांग की है।

03.35: राजद नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर कमेंट किया। कहा- एनआरसी पर नीतीश कुमार देर आए दुरुस्‍त आए।

03.00 बजे: बंद समर्थकों पर बरसे जदयू नेता व मंत्री श्‍याम रजक, कहा- एक परिवार को बचाने के लिए राजद कर रहा आंदोलन।

02.55 बजे: पटना के फुलवारीशरीफ में दो गुटों की झड़प में 11 लोगों को गोली लगी। उनमें आठ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थन, दो पटना तेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल तथा एक निजी अस्‍पताल में भर्ती। एक व्‍यक्ति को छुरा भी लगा।

02.30 बजे: डाक बंगला चौराहा से बड़े नेताओं के जाने के बाद छंटने लगी भीड़।

02.15 बजे: अभी तक के आंदोलन में नहीं दिखे तेज प्रताप यादव।

02.10 बजे: डाक बंगला चौराहा पर आंदोलनकारियों को संबोधित कर वहां से निकल गए तेजस्‍वी। आंदोलनकारी इसके बाद भी डटे रहे।

02.00 बजे: पटना के डाक बंगला चौराहा पर ट्रैफिक व्‍यवस्‍था पूरी तरह ध्‍वस्‍त। तेजस्‍वी यादव सहित तमाम बड़े नेता मौजूद।

1.54 बजे: औरंगाबाद शहर में जामा मस्जिद के समीप आंदोलनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव। दारोगा समेत आधा दर्जन पुलिसकमीॅ घायल। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने की हवाई फायरिंग। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

01.45 बजे: पटना के फुलवारीशरीफ में दो गुटों की भिड़ंत के बाद तनाव बरकरार। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती। वहां टमटम पड़ाव के नजदीक एक धार्मिक स्थल को भी क्षति पहुंचाई गई।

01.40 बजे: डाक बंगला चौराहा पर धरना पर बैठे तेजस्‍वी यादव।

01.30 बजे: आरजेडी नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव आरजेडी कार्यालय से सड़क पर उतरे। वहां से वे डाक बंगला चौराहा पहुंचे।

01.28 बजे: भागलपुर में बंद के दौरान कई जगहों पर वाहनों के शीशे तोड़े गए। खुद आरजेडी जिला अध्यक्ष तिरुपति नाथ यादव ने भी कई वाहनों में तोड़फोड़ की। कोतवाली पुलिस ने तिरुपतिनाथ यादव और आरजेडी के युवा अध्यक्ष मो. चांद को गिरफ्तार कर लिया।

01.25 बजे: मुंगेर में बंद के दौरान झड़प, पथराव। पूरबसराय में बंद समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच पथराव। बंद समर्थकों ने कई घरों के शीशे फोड़ डाले। बस स्टैंड में लगी बसों को भी निशाना बनाया। विधायक विजय कुमार विजय ने बेकापुर में बंद समर्थकों पर पथराव करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर विधायक ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

01.18 बजे: पटना के फुलवारीशरीफ में दो गुटों की भिडंत में कई राउंड फायरिंग। आाधा दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल, तीन लोगों की गोली लगी। स्थिति तनावपूर्ण।

1.10 बजे: नवादा के रजौली में घंटों से हिंसक झड़प जारी। उपद्रवियों का बुंदेलखंड सहायक थाना पर पथराव। डीएम-एसपी बुंदेलखंड थाना पहुंचे।

01.00 बजे: आरजेडी कार्यालय पहुंचे तेजस्‍वी यादव। अब डाक बंगला चौराहा के लिए करेंगे प्रस्‍थान।

12.50 बजे: पटना के फुलवारीशरीफ में बिहार बंद के दौरान दो गुट भिड़े। कई राउंड फायरिंग। स्थिति तनावपूर्ण। टमटम पड़ाव संगत के पास प्रदर्शनकारियों की स्थानीय लोगों से झड़प। पथराव के बाद तड़तड़ाने लगीं गोलियां। घटनास्थल पर पहुंचे सिटी एसपी अभिनव राज।

NRC Protest: नीतीश के बाद चिराग आए सामने, किए ताबड़तोड़ 4 ट्वीट; निशाने पर मोदी सरकार
NRC Protest: नीतीश के बाद चिराग आए सामने, किए ताबड़तोड़ 4 ट्वीट; निशाने पर मोदी सरकार
यह भी पढ़ें

12.20 बजे: पटना के कारगिल चौक पर धारा 144 लागू, लेकिन नहीं माने प्रदर्शनकारी। जलूस में केंद्र व राज्‍य सरकारों के खिलाफ नारेबाजी। लगे लालू यादव जिंदाबाद के नारे।

12.14 बजे: शिवहर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतरे आरजेडी व कांग्रेस समर्थक। जीरोमाइल चौक पर आगजनी कर की नारेबाजी।

12.05 बजे: सीतामढ़ी में बंद समर्थकों का गली-मोहल्लों में उत्पात, नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों तक को खदेड़ा।

12.00 बजे: सीतामढ़ी के डुमरा रोड नाहर चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन। सीतामढ़ी के मेहसौल ओपी क्षेत्र में रेलवे फाटक पर टायर जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन।

-11.55 बजे: मुंगेर रेलवे स्टेशन पर विधायक विजय कुमार विजय के नेतृत्‍व में रोकी ट्रेन। मुंगेर के जमालपुर के जुबली वेल चौक को आरजेडी ने किया जाम।

-11.50 बजे: कैमूर के दुर्गावती में बंद समर्थकों ने किया एनएच जाम। अरारिया।एनएच 57 पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन।

– 11.45 बजे: पटना के डाक बंगला चौराहा पर समर्थकों के साथ उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, समाजवादी पार्टी के नेताओं सहित अन्य लोग पहुंचे। ढोल-नगाड़े के साथ नरेंद्र मोदी और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी।

-11.40 बजे: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के दामाद साधु पासवान बिहार बंद के समर्थन में पटना के डाक बंगला चौराहा पर ढ़ोल बजाते दिखे। बोले: केंद्र में काला कानून की सरकार, नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

-11.35 बजे: पटना के डाक बंगला चौराहा पर आंदोलन का असर गहराया। आरजेडी सहित विभिन्‍न समर्थक दलों के नेता पहुंचे।

-11.35 बजे: बिहारशरीफ में बंद के दौरान आंदोलनकारियों ने बच्‍चों व महिलाओं को आगे कर दिया। वहां पुरानी रांची रोड में बच्चों और महिलाओं को आगे कर प्रदर्शन।

-11.30 बजे: पटना के आयकर गोलंबर पर बंद समर्थकों ने एसएसपी की गाड़ी रोक दी। पुलिस ने काफी मशक्‍कत के बाद एसएसपी गरिमा मलिक को वहां से निकाला।

-11.20 बजे: नालंदा के चंडी बस व टेम्पो स्टैंड के पास घोड़ा लेकर जाम करने पहुंचे आरजेडी कार्यकर्ता।

-11.10 बजे: नवादा के रजौली बस स्टैंड के समीप पुलिस-पब्लिक के बीच हिंसक झड़प। पथराव के बाद पुलिस ने चलाई लाठियां, माहौल तनावपूर्ण। इसके पहले शुक्रवार को भी बिना अनुमति जुलूस निकालने के बाद हुई थी झड़प।

– 11.00: जहानाबाद में बंद समर्थकों की गुंडागदी।

– 10.55: शेखपुरा में बंद का अलग ही नजारा। आरजेडी तथा सहयोगी दल निाकल रहे मार्च। पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों तथा दुकान खुला रखने वालों को भेंट किए गुलाब।

– 10.50: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ पर अावागमन रोका। 90 फीट बाइपास को भी किया जाम।

– 10.45: पूरे बिहार में जगह-जगह उत्‍पात पर उतरे बंद समर्थक।

– 10.40: पटना बस स्‍टैंड में आगजनी। मूक दर्शक बनी पुलिस। आम लोग परेशान।

– 10.30: पटना में बंद के दौरान हिंसा। बस स्‍टैंड के पास गाडि़यों में तोड़फोड़। पुलिस बैरिकेडिंग को भी डंडों से तोड़ा।

– 10.22: जहानाबाद में जन-शताब्‍दी एक्‍सप्रेस को रोका।

– 10.15 बजे: भागलपुर में हिंसक होता दिखा बंद। सड़क पर लाठी भांजते दिखे आरजेडी कार्यकर्ता। बंद समर्थकों व दुकानदारों के बीच झड़प। व्‍यवसायी बोले- गुंउई कर रहे आरजेडी कार्यकता, जबरन करा रहे बंद।

– 10.00 बजे: बिहारशरीफ स्टेशन पर रोकी श्रमजीवी एक्सप्रेस। सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को सिमरी रेलवे स्टेशन पर रोका। बांका में भी रोकी ट्रेन।

– 09.58 बजे: सीतामढ़ी के जनकपुर रोड स्टेशन पर आरजेडी विधायक अबू दोजाना के नेतृत्‍व में मुजफ्फरपुर को जाने वाली 75207 सवारी गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने रोका। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सीतामढ़ी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर किया प्रदर्शन।

– 09.55 बजे: सीतामढ़ी के यादव चौक पर आरजेडी का प्रदर्शन। सड़क जाम। मधुबनी के दौरान फुलपरास में लोहिया चौक पर एनएच- 57 को किया जाम।

– 09.52 बजे: बिहार बंद के दौरान समस्तीपुर में ओवरब्रिज जाम कर आरजेडी ने किया प्रदर्शन। भागलपुर के कहलगांव में भी सड़क जाम।

– 09.50 बजे: मोतिहारी में बिहार बंद के दौरान छतौनी चौक पर ढाका विधायक फैसल रहमान व हरसिद्धि के राजेंद्र राम के साथ आरजेडी कार्यकर्ताओं ने किया एनएच जाम।

– 09.48 बजे: सीतामढ़ी में ठंड की वजह से बंद समर्थक देर से सड़क पर उतरे। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा।

– 09.45 बजे: पटना के डाक बंगला चौराहा पर भी प्रदर्शन। आवागमन बाधित। वहां लालू के अंदाज में बग्‍घी से पहुंचे आरजेडी कार्यकर्ता।

– 09.40 बजे: नवादा में पटना-रांची रोड घंटों से जाम। छपरा में भी छपरा-पटना तथा छपरा-मुजफ्फरपुर रोड जाम।

– 09.33 बजे: लखीसराय में आरजेडी व कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सूर्यगढ़ा के विधायक प्रहलाद यादव की अगुवाई में आरजेडी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहीद द्वार के पास रोड जाम कर दिया है।

– 09.30 बजे: खगड़िया के राजेंद्र चौक पर बिहार बंद के दौरान आरजेडी का प्रदर्शन। प्रदर्शन में स्वराज इंडिया व वीआइपी के नेता भी शामिल।

– 09.25 बजे: बक्सर में युवा आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक दिया।

– 09.18 बजे: बेगूसराय के बलिया में एनएच जाम। पटना में भी पुरानी बाईपास रोड जाम।

– 09.05 बजे: दरभंगा के गंज चौक पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर किया प्रदर्शन। दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ को जाम कर दिया।

– 09.00 बजे: धीरे-धीरे गरमाता जा रहा बंद का माहौल। पटना के एतवारपुर में आगजनी तो कुम्हरार में रेलवे ट्रैक को किया जाम।

– 08.54 बजे: नवादा में बिहार बंद को लेकर सड़क पर उतरे आरजेडी नेता व कार्यकर्ता।

– 08.50 बजे: पटना के मीठापुर बस स्‍टैंड पर आजगनी। बसें रोकीं। दूर-दूर से पहुंचे यात्रियों को हो रही परेशानी। पुलिस बनी मूक दर्शक।

– 08.55 बजे: पटना के कारगिल चौक पर धारा 144 लागू, किसी अनहोनी से निबटने के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल, नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल तथा इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान अलर्ट मोड में।

– 08.40 बजे: वैशाली के गोरौल में एनएच 77 जाम। बाढ़ में एनएच 31 जाम

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *