गोपालगंज : जिले के थावे प्रखंड के लक्षवार पंचायत के चनावे गांव में एक बकरी ने अजीबो-गरीब बच्चे को जन्म दिया है. दिखने में यह नीलगाय के बछड़े की तरह है. इस विचित्र घटना की खबर पूरे गांव में फैल गयी.

जानकारी के मुताबिक, जिले के थावे प्रखंड के लक्षवार पंचायत में एक बकरी ने नीलगाय के बच्चे को जन्म दिया. बकरी ने दो पठिया के बाद तीसरे बच्चे के रूप में सोमवार को नीलगाय को जन्म दिया. विचित्र घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी. बछड़े को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा.

बकरी के मालिक विनोद मांझी की पत्नी सीता देवी ने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे तक जिंदा रहने के बाद बछड़े की मौत हो गयी, जिसे दफना दिया गया. बछड़े को देखने के लिए परमा महतो, शंकर राम, किशुन महतो, कुसुमी साह, लक्ष्मण पर्वत, प्रेम सिंह, हृदयानंद मांझी, देवेंद्र मांझी, शंकर मांझी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *