बिहार में भीड़तंत्र सुशासन के दावों की लगातार पोल खोल रहा है. भीड़ बेखौफ हो चुकी है और कानून अपने हाथ में लेने से बाज नहीं आ रही. ये हम नहीं, बल्कि राज्य में लगातार हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाएं कह रही हैं. बिहार में हुईं चार घटनाओं में एक-दो नहीं, बल्कि छह लोगों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. इन छह लोगों में से पांच ऐसे थे, जिनकी हत्या महज शक के आधार पर कर दी गई.
Total Downloads: 79
भीड़ ने एक के बाद एक छह लोगों को पीट-पीटकर निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया. भीड़ के चेहरे को देख कर लग रहा है कि उन्हें न तो कानून का खौफ है और न ही उनमें अब इंसानियत बची है. भीड़ के आगे न तो पुलिस का वश चल रहा है और न ही वहां खड़े किसी इंसान का.

पिछले पांच दिनों के दौरान बिहार से भीड़ की तीन खौफनाक तस्वीरें आयीं. वहीं मंगलवार को भी भीड़ पूरी तरह से बेखौफ दिखी. भीड़ ने फैसला ऑन स्पॉट किया और सासाराम में एक लुटेरे को दिनदहाड़े पीट-पीटकर मार डाला.

सभी तस्वीरों में भीड़ बेखौफ और जानलेवा दिखी. दरअसल 5 दिनों के अंदर बिहार में भीड़ ने 6 लोगों को खौफनाक तरीके से पीट-पीटकर मार डाला. इन आंकड़ों के हिसाब से अगर समझें तो बिहार में हर रोज भीड़ एक व्यक्ति की हत्या कर रही है.

