बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट घोषित हो गई हैं. विद्यार्थी बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebseb.in और www.biharboardonline.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं. इस बार बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में छात्राओं ने बाजी मारी है. आर्ट्स स्ट्रीम में खगड़िया मधु भारती ने टॉप किया है. वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 471 नंबर के साथ सुगंधा जबकि साइंस स्ट्रीम में बिहारशरीफ की सोनाली ने बाजी मारी है.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 504

कुल कितने प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास

इस बार आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कामर्स में 91.48 फीसदी और साइंस में 76.28 फीसदी विद्यार्थी पास हुए है. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने घोषित किया. इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे.

आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों में बेटियां रही स्टेट टॉपर

आर्ट्स में मधु भारतीने 463 अंकों के साथ स्टेट टॉप किया है. इसके बाद नंदनी भारती ने 461 नंबर पाकर दूसरे स्थान पर है. वहीं, कॉमर्स में सुगंधा कुमारी ने 471 नंबर पाकर स्टेट टॉप किया है. इसके साथ ही साइंस में 471 नंबर पाकर सोनाली कुमारी ने स्टेट टॉप किया है.

ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebseb.in और www.biharboardonline.gov.in पर विजिट करें. फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर मांगे गए विवरण जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य किसी क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉगिन करें. इसके बाद जानकारी भकर सबमिट करते ही आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *