बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से दस्तावेजों से संबंधित सभी काम मंगलवार से पटना में नहीं होगा। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक से संबंधित डुप्लीकेट दस्तावेज और अभिलेखों में संशोधन इंटरस्तरीय राजकीय बालिका विद्यालय के परिसर (जिला स्कूल के सामने) स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में होगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
यहां भागलपुर और बांका जिले के सभी प्रकार के माध्यमिक (हाईस्कूल) और उच्च माध्यमिक (इंटर स्कूल/कॉलेज) से संबंधित काम होगा।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के उप सचिव प्रकाश रंजन कुमार ने बताया कि काउंटर यहां पहले से काम कर रहा है। अब पटना का काउंटर पूर्ण रूप से बंद हो जायेगा। वहां पूर्व में जमा आवेदनों का निपटारा 15 दिनों के भीतर होगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
