बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 10 सितंबर तक ही थी। वहीं, जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरा गया है लेकिन शुल्क जमा नहीं हुआ है। ऐसे छात्र 17 सितंबर तक शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क जमा करने के लिए बोर्ड का पोर्टल लगातार खुला रहेगा।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

बोर्ड की मानें तो जिन छात्रों का शुल्क जमा नहीं होगा, उनका परीक्षा फॉर्म रद्द कर दिया जायेगा। बोर्ड की मानें तो जिन छात्रों का 10 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरा जा चुका है, उन्हें परीक्षा फॉर्म में त्रुटि सुधार का मौका 15 सितंबर तक मिलेगा।

छात्र अपने परीक्षा फॉर्म में धर्म, राष्ट्रीयता, कोटि, लिंग, विषय आदि से संबंधित कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसका सुधार स्कूल प्राचार्य के माध्यम से करवा लें। त्रुटि सुधार का मौका अभी मिल रहा है। यह मौका फिर नहीं मिलेगा। बोर्ड की मानें तो ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने में किसी तरह की असुविधा हो तो हेल्पलाइन नंबर 2232074, 2232257, 2232239 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *