जिले में ढोंगी तांत्रिक बाबा ने झाड़ फूंक से इलाज के लिए आई महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की. परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

बताया जाता है कि महिला कई दिनों से बीमार थी. तीन माह पहले वो गर्भवती हुई थी. गर्भपात के बाद से ही अक्सर पेट में दर्द रहने लगा. इसका इलाज उसके पति ने कई जगहों पर कराया मगर वह ठीक न हुई. इसके बाद इसकी हालत देख कुछ ग्रामीणों ने सलाह दी कि इसे बड़ीजान में एक तांत्रिक मौलवी के पास ले जाएं. वह झाड़ फूंक से इलाज करता है.

जो भी बच्चा होगा वो मरा हुआ पैदा होगा

7 सितंबर को तांत्रिक के पास पत्नी को लेकर पति पहुंच गया. जांच के बाद मौलवी तांत्रिक करीम ने परिजनों से कहा कि महिला के शरीर में दोष है. उनके पेट मे जो भी बच्चा होगा. वह मरा हुआ पैदा होगा. उन्हें राय दिया कि अच्छे से इलाज के लिए 12 सितम्बर को दोबारा मेरे पास महिला को लेकर आयें.

जांच के दौरान दुष्कर्म करने की कोशिश

दोबारा महिला को उसके परिजन इलाज के लिए तांत्रिक मौलवी के पास ले गएं. यहां तांत्रिक ने महिला को देखने के बाद उसके पति को बाजार से अगरबत्ती व निंबू ले आने को कहा. इस दौरान पीड़िता की मां वहीं बैठी थी. लेकिन जांच के बहाने मौलवी ने पीड़िता को एक कमरे में अंदर बुला दरवाजा बंद कर दिया.

वहीं पीड़िता की मां को बाहर इंतजार करने को कहा. बताया जाता है कि तांत्रिक ने पेट का जांच के बहाने पीड़िता के जिस्म पर हाथ फेरने लगा. साथ ही जबरदस्ती कर पीड़िता के साथ रेप की कोशिश करने लगा. साथ ही मुंह बंद रखने की धमकी भी देने लगा.

तांत्रिक ने महिला के परिजनों के साथ की मारपीट

पीड़िता की मां को बंद कमरे के अंदर उनकी बेटी के साथ कुछ गलत होने का आभास हुआ. इसके बाद उन्होंने बाहर शोर मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान मौलवी तांत्रिक ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

वहीं पति के बाजार से वापस आने के बाद पीड़िता ने उनसे अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद उन्होंने विरोध शुरू किया. इस दौरान मौलवी तांत्रिक के परिजनों ने उनके साथ मारपीट, गालीगलौच की. साथ ही धमकी देकर गांव से भगा दिया.

घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई

पीड़िता के पति ने बड़ीजान गांव से सीधा किशनगंज महिला थाना पहुंच कर मौलवी तांत्रिक करीम के खिलाफ शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराया. इसके बाद महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा ने मामले का अनुसंधान शुरू किया. इसमें मामला सत्य पाकर आरोपी तांत्रिक मौलवी करीम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. आरोपी बड़ीजान गांव का रहने वाला है.

केले के पत्ते से अल्ट्रासाउंड का दावा

पूछताछ में तांत्रिक मौलवी ने अपने आप को बड़ा डाक्टर बताया. कहा कि वर्षों से वह लोगों की बीमारी का इलाज करता आ रहा है. हजारों मरीज दुआ, ताबीज, झाड़फूंक व दवाई से ठीक हो गए हैं.उसने बताया कि वो खुद मरीजों की बीमारी को केले के पत्तों मे काजल लगाकर जिस्म में लपेट कर अल्ट्रासाउंड कर रोग पकड़ लेता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *