पटना | प्लास्टिक कैरी बैग के बाद अब सरकार सूबे में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर भी बैन लगाने जा रही है। सरकार की योजना एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक, जिसमें थर्मोकोल शामिल है पर रोक लगाने की है। उपमुख्यमंत्री और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सुशील मोदी ने गुरुवार को विधान परिषद में यह घोषणा की।
Total Downloads: 202
डिप्टी सीएम ने सुबोध कुमार के ध्यानाकर्षण के जबाव में कहा कि विभाग ने बैन का मसौदा तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे बेवसाइट पर अपलोड किया जाएगा, ताकि आम लोगों की राय ली जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार प्लास्टिक रीसाइकिल योजना पर भी काम कर रही है

इसके लिए प्लास्टिक के सामान बनाने वाली कंपनियों की मदद ली जाएगी। राज्य सरकार 11 दिसंबर 2018 को राज्य में प्लास्टिक कैरी बैग के निर्माण, आयात, भंडारण, परिवहन और उपयोग पर रोक लगा दी थी।

