बिहार के विश्वविद्यालयों में जल्द ही लाइब्रेरियन और पुस्तकालय सहायक के रिक्त पदों को भरा जाएगा. इस संबंध में शुक्रवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने विधान परिषद में घोषणा की. जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लाइब्रेरियन और पुस्तकालय सहायक के पद पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी. यह नियुक्ति आयोग के माध्यम से करायी जाएगी. विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के पुस्तकाध्यक्ष और सहायक के पद तृतीय श्रेणी के गैर शैक्षणिक पद है. इन गैर शैक्षणिक पदों पर विश्वविद्यालय कर्मियों को सातवें वेतन पुनरीक्षण का लाभ दिया जाता है.

सदन में शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि केवल मुजफ्फरपुर विवि के कॉलजों एवं विभागों में ही लाइब्रेरियन व पुस्तकालय सहायक के कुल 68 पद खाली है. मुजफ्फरपुर के बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में कुल 42 महाविद्यालय में से केवल 5 पर लाइब्रेरियन कार्यरत है. जबकि 37 पद भभी भी रिक्त है. इसके अलावा महाविद्यालयों में पुस्कालय सहायक के कुल 10 पद है. जिनमें नौ पद खाली है. वहीं स्नातकोत्तर के 22 विभागों में यह पद स्वीकृत है, लेकिन सभी पद नियुक्ति के लिए खाली है.

सदन में सीपीआइ के संजय सिंह ने अलपसूचित प्रश्न किए थे. जिसके जबाव में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने यह जानकारी साझा की. उन्होंने सदन में बताया कि यूजीसी की योग्यता प्राप्त रहने की स्थिति में यूजीसी के प्रावधान के अनुसार राज्य के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में लाइब्रेरियन के पद शिक्षक के समान श्रेणी के पद है. जिन पर यूजीसी की तय योग्यता के अनुसार नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Input: Live Hindustan

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *