बिहार में परीक्षा से पहले ही आईटीआई का एक कथित प्रश्नपत्र वायरल हो रहा है. प्रश्न पत्र के वायरल होने के बाद सरकार ने यह परीक्षा रद्द कर दी है. बिहार के 12 स्थानों पर यह परीक्षा रद्द की गई है. श्रम संसाधन विभाग ने इस वायरल प्रश्न पत्र और उत्तर पर संज्ञान लेते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया.

विभाग ने बिहार के बारह स्थानों पर आईटीआई की परीक्षा रद्द कर दी है. राज्य के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई की परीक्षा पूरे देश में चल रही है. बिहार के 12 सेंटर्स से गड़बड़ी की जानकारी मिली जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया. मंत्री ने बताया कि इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा का पेपर वायरल हो रहा है. इसके अलावा सेमेस्टर दो की परीक्षा में बक्सर में आंसरशीट पकड़ा गया है.

उन्होंने बताया कि कुछ लोग हैं जो परीक्षा की पवित्रता को भंग कर रहे हैं. पूरे भारत में ये परीक्षा हो रही है और हर हाल में आईटीआई की परीक्षा दुरूस्त की जायेगी. मंत्री ने कहा कि बक्सर से भी जानकारी मिली है कि परीक्षा के पहले ही प्रश्न के उत्तर बाजार में उपलब्ध थे. मंत्रालय उस परीक्षा पर भी जल्द ही निर्णय लेने जा रहा है.

श्रम मंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत सरकार को भी इस संदर्भ में पत्र लिखा है कि वो भी अपने स्तर से जांच कराये कि कौन सा रैकेट ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है. उन्होंने परीक्षा में हर हाल में पारदर्शिता बरतने की बात कही.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *