भागलपुर के जिला परिषद अध्यक्ष अनंत साह उर्फ टुनटुन साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी 2016 में दुर्गा पूजा से जुड़े एक मामले में हुई है। शाहकुंड बाजार में 23 सितंबर, 16 को व्यवसायी विवेकानंद चौधरी उर्फ पिंटू चौधरी के साथ मारपीट की घटना घटी थी।

व्यवसायी को दुकान से खींचकर मारा गया था। जिप अध्यक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया था। घायल व्यवसायी का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया गया था। घटना के लिए जिप अध्यक्ष समेत अन्य 23 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आज सुबह जिला परिषद कार्यालय के बाहर गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनपर(154/16)147/148/149/323/324/307/379/504/506 IPC & 27 Arms Act के तहत धारा लगाई गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *