बिजली कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली दर में 2.56 रुपए से लेकर 3.40 रुपए तक प्रति यूनिट बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में दोगुना और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में ढ़ाई गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इस पर 20 जनवरी से जनसुनवाई शुरू हो रही है।

20 को बाल्मिकीनगर, 24 को कैमूर, 27 को भागलपुर, 1 फरवरी को अरवल, 10 को पूर्णिया और 17 पटना में जनसुनवाई होगी।

इस दौरान आयोग के अध्यक्ष और सदस्य उपभोक्ताओं के पक्ष के साथ साउथ बिहार और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारियों का पक्ष सुनेंगे।

उपभोक्ताओं और बिजली कंपनी का पक्ष सुनने के बाद फैसला रिजर्व होगा। इस मार्च तक अपना फैसला आयोग सुनाएगा। यह फैसला 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक लागू होगा।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 3.40 रुपए तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

फिक्स चार्ज में वृद्धि का प्रस्ताव, 20 से जनसुनवाई

अभी 152 यूनिट खपत पर फिक्स चार्ज (100 रु.) समेत कुल बिल- 1071.40 रु. नई दर के बाद इसी खपत पर फिक्स चार्ज (250 रु.) समेत बिल- 1654.20 रु. अभी: 6.95 रु. = 361.40 रु. वृद्धि के बाद- 10.35 रु.= 538.20 रु. अभी : 100 यूनिट तक 6.10 रु.= 610 रु. वृद्धि के बाद : 8.66 रु.= 866 रु.

बिजली बिल (शेष 52 यूनिट का चार्ज)
बिजली बिल (खपत 152 यूनिट प्रति माह है तो)
फिक्स चार्ज : अभी – 100 रुपए बढ़ने के बाद- 250 रुपए

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *