सारण में अमित नाम के युवक ने रिजवान बनकर मुस्लिम लड़की से निकाह किया। इसके बाद 3 साल बाद अमित बनकर दूसरी हिंदू लड़की से शादी कर ली। मामला नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव का है। अमित ने गुवाहाटी की रहने वाली युवती राजीना बेगम से रिजवान अहमद बनकर निकाह किया। इसके बाद अवतारनगर थाना क्षेत्र से संध्या नाम की लड़की से अमित बनकर दूसरा शादी कर ली।

अमित ने धर्म बदलकर की शादी, राजीना से 2 बच्चे

अमित और राजीना बेगम की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोस्ती देखते-देखते प्रेम में बदल गई। अमित और राजीना दोनों ने शादी करने का फैसला किया। राजीना ने अमित को धर्म बदले के लिए कहा। इसके बाद अमित कोर्ट से अपना धर्म परिवर्तन करवाकर रिजवान बन गया। परिवार की रजामंदी से दोनों का निकाह हुआ। शादी के 3 साल बीत जाने के बाद अमित अपने गांव नयागांव आया। यहां उसने दूसरी शादी कर ली। अमित उर्फ रिजवान को राजीना से 2 बेटे भी हैं।

परिवार से भी छिपाई बात

अमित ने 28 अप्रैल 2021 को संध्या से दूसरी शादी कर ली। कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन के दौरान अमित आपने घर आया। अवतारनगर थाना क्षेत्र के कोठेया नाराव निवासी देवेंद्र प्रसाद की बेटी संध्या के साथ शादी कर ली। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बताया कि अमित उर्फ रिजवान के परिजनों को उसके पहली शादी के बारे में जानकारी थी। धर्म बदलकर शादी करने को लेकर परिजनों ने इसे छिपाया था।

दूसरी पत्नी ने मोबाइल में देख लिए फोटो और वीडियो

अमित उर्फ रिजवान केंद्रीय जल परिषद में कार्यरत है। वो फिलहाल जम्मू कश्मीर में पोस्टेड है। पिता की मौत के बाद वह अनुकंपा पर नौकरी कर रहा है। संध्या ने जब अमित का मोबाइल देखा तो उसे पहली शादी के फोटो और वीडियो दिखे। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। अमित ने 4 फरवरी 2018 को गुवाहाटी में रजिस्ट्रार के सामने इस्लाम धर्म कबूल किया था। इस्लाम धर्म कबूल करने के बाद राजीना से निकाह किया था।

दूसरी पत्नी ने पहली से की फोन पर बात

पति के फोन पर वीडियो देखने के बाद संध्या ने पहली पत्नी को फोन किया। इसके बाद राजीना ने उसे सारी कहानी बताई। संध्या इसके बाद अमित को छोड़कर अपने मायके चले गई है। वहीं राजीना ने कोर्ट केस करने की बात कही है। इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है, इसलिए अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *