मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के पहड़पूरा गांव निवासी 50 वर्षीय मदन यादव भाजपा में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार सुबह 5:30 बजे वे टहलने के लिए अपने घर से निकले थे। उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। जलपुरा मोड़ के समीप दो अपराधी पैदल ही उनके समीप पहुंचे और उन्हें गोली मार दी।

अपराधियों ने कनपटी में एक गोली मारी जबकि दूसरी गोली पेट में दाहिने तरफ मारी गई। घटनास्थल पर ही मदन यादव की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी यहां से भाग निकले। इसकी सूचना लोगों को मिली जिसके बाद यहां भीड़ लग गई। उन्हें टांग कर अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ पहुंच गई। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

राजद से शुरू की थी राजनीति

मदन यादव पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए थे। वह करीब 15 सालों तक राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहे थे। विधानसभा चुनाव के समय उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी और वर्तमान में किसान मोर्चा से जुड़कर सक्रिय थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि मदन यादव मिलनसार स्वभाव के थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil