बिहार में गर्मी 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। औरंगाबादमें मंगलवार को पारा 48 डिग्री के करीब रहा। भीषण गर्मी केबीच बिहार के सरकार स्कूलों में क्लास चल रही है। 9 जिलोंमें बुधवार को गर्मी से स्कूलों में 100 से ज्यादा बच्चे बेहोशहुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहाहै।

जिन जिलों में बच्चे बीमार हुए हैं वहां का तापमान 40डिग्री के पार है।बिहार के सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मीकी छुट्टी थी। छुट्टी खत्म होने के बाद सुबह 6 से 12 बजे तकस्कूल संचालित हो रहे हैं।

इस बार केक पाठक ने पूरे राज्यके लिए एक ही छुट्टी का कैलेंडर जारी किया था। हालांकि,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यसचिव को स्कूल बंद करने का निर्देश दिया। इस निर्देश केआलोक में मुख्य सचिव ने सभी सरकारी स्कूलों को बंद करदिया है। इसको लेकर बुधवार की शाम अधिसूचना भी जारीकर दी गई है।

इस अधिसूचना के अनुसार, 30 मई से 8 जूनतक स्कूल बंद रहेंगे।वहीं, बच्चों के बीमार होने के बाद पेरेंट्स का गुस्सा फूटा है। पेरेंट्स स्कूल बंद करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षक भी खुद स्कूल की टाइमिंग बदलने की मांग कर रहे हैं।

इधर, मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बिहार के लिए हीटवेव से गंभीर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *