PATNA, BIHAR, 23/02/2015: BJP senior leader Sushil Kumar Modi addressing a press conference in Patna on February 23, 2015. Photo: Ranjeet Kumar

पटना : सरकार प्लास्टिक और थर्मोकोल के उत्पादों पर रोक लगाएगी। इनमें डिस्पोजेबल प्लास्टिक और कप, प्लेट, ग्लास, कांटा, चम्मच, काटेरे जैसे थर्मोकोल उत्पाद जो एक बार प्रयोग के बाद फेंक दिए जाते हैं शामिल हैं। यह जानकारी गुरुवार को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने संजय प्रसाद के एक प्रश्न के जवाब में बिहार विधान परिषद में दी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 507

उप मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि थर्मोकोल को प्रतिबंधित करने से पत्ते से बने पत्तल, सहित दूसरे वैकल्पिक उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही राज्य में प्लास्टिक कैरी बैग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।

थर्मोकोल पर प्रतिबंध के लिए अखबार और इंटरनेट के माध्यम से सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। हितधारकों से कहा गया है कि वे अपने सुझाव 16 अगस्त तक पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को मुहैया करा दें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *