बिहार के दरभंगा से प्रेम प्रसंग का एक दिलचस्प मामला सामने आया हैं। जहां एक लड़के को लड़की से फेसबुक पर दोस्ती व फिर प्यार हुआ। इश्क में पागल हुआ प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए 17 किलोमीटर साइकिल चलाकर उससे मिलने पहुंच गया और शादी भी कर ली।

मामला बिरौल थाना क्षेत्र के रसलपुर का बताया जा रहा हैं। दोनो प्रेमी युगल की प्रेम कहानी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।लड़का बिरौल थाना क्षेत्र के रसलपुर का रहने वाला विकास जबकि लड़की कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरौली की चंचल हैं।

दोनो दो साल पहले फेसबुक पर मिले थे। बातचीत होते-होते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों के बीच मिलने-जुलने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इसके बाद एक दिन प्रेमी साइकिल पर सवार होकर अपने घर से 17 किलोमीटर दूर रह रही प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसके बाद दोनों साइकिल से ही फरार हो गए। हालांकि कुशेश्वरस्थान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया लेकिन बाद में दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *