पटना : बिहार राज्य मदरसा बोर्ड प्रदेश के 1128 मदरसों में 3300 विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति करेगा. इन नियुक्तियों की प्रक्रिया एक माह के अंदर पूरी की जायेगी. राज्य और केंद्र मिलकर साइंस शिक्षकों की सैलरी का वित्तीय भार उठायेंगे. दिल्ली में शनिवार को राज्य मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अब्दुल क्यूम अंसारी और केंद्रीय शिक्षा निदेशक से बातचीत के बाद प्रस्तावित नियुक्तियों पर मुहर लग गयी है.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

राज्य सरकार इस प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुकी है. केंद्र मदरसों के लिए यह पैसा स्कीम टू प्राेवाइड क्वालिटी एजुकेशन इन मदरसा (एसपीक्यूइएम) के जरिये देगा.


मदरसा बोर्ड ने साइंस टीचर्स की सैलरी छह हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का प्रस्ताव रखा है. प्रत्येक मदरसे में तीन-तीन साइंस टीचर्स की नियुक्ति की जानी है. साइंस टीचर्स की नियुक्ति के लिए बिहार मदरसा बोर्ड के तहत संचालित विशेष कमेटी जल्दी ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी.

इसके लिए बिहार मदरसा बोर्ड को अलग से 15 करोड़ रुपये और मिलेंगे. इसके अलावा दिल्ली में हुई बैठक में केंद्र बिहार मदरसा बोर्ड को 12 करोड़ की पहले से मंजूर राशि फिर देने पर सहमत हो गया है. विदित हो कि केंद्र ने करीब साल भर पहले मदरसों की बेहतरी के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि दी थी. इस राशि में से केवल तीन कराेड़ ही खर्च किये जा सके थे. इसलिए केंद्र ने शेष 12 करोड़ की राशि रोक ली थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *