कटिहार जिले के मनिहारी में रविवार को यात्रियों से भरा एक स्टीमर इंजन में तकनीकी खराबी के कारण बीच गंगा नदी में स्टीमर फंस गया। हवा के तेज झोंको के बीच स्टीमर के डगमगाने से यात्रियों में हाय-तौबा मच गई। कई महिलाएं और छोटे बच्चे ङर से रोने-चिल्लाने लगे। अधिकतर यात्री देवघर जाने वाले कांवरिये थे। स्टीमर चालक ने सूझबुझ का परिचय देते हुए स्टीमर को धीरे धीरे गंगा नदी के दक्षिणी भाग लालबथानी दियारा के किनारे मे लगा दिया और यात्रियों की जान बची। जहाज पर सवार अधिकतर यात्री महिला तथा बच्चे थे।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

उधर जहाज के नदी मे फंसने की खबर मनिहारी तथा झारखंड के साहेबगंज में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ संजीव कुमार, थाना अध्यक्ष ने एक अतिरिक्त स्टीमर लेकर यात्रियों को रेस्क्यू कर वापस मनिहारी घाट लेकर लाये। एसङीपीओ एमएसएच फखरी भी गंगा घाट पहुंच कर यात्रियों का हाल जाना। प्रशासन ने जहाज को जांच के लिए रोक रखा है।

सीओ संजीव कुमार ने बताया कि सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर मनिहारी लाया गया है। यात्रियों को सुरक्षित साहेबगंज भेजा जा रहा है। फेरी सेवा के लेशी अवध सहनी ने बताया कि स्टीमर का प्रोपेलर सॉफ्ट टूट जाने से जहाज ने पानी हटाने का काम बंद कर दिया था। इसकी वजह से स्टीमर आगे नही बढ़ रहा और हवा के तेज झोंकों में ङगमगाने लगा था। गंगा नदी में पानी के करेंट में स्टीमर धीरे-धीरे बहने लगा था। जिसे चालक ने धीरे-धीरे दियारा की ओर किनारे लगा दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *