भागलपुर। अगले एक माह तक यात्रियों के लिए हावड़ा जाने- आने के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिलेगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने भागलपुर से हावड़ा के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन भागलपुर से 28 जनवरी से 28 फरवरी और हावड़ा से 29 जनवरी से 29 फरवरी तक चलेगी। ट्रेन में नौ स्लीपर, तीन एसी थ्री, एक एसी टू और पांच जनरल कोच होंगे। भागलपुर से मंगलवार और शुक्रवार की रात 10 बजे खुलेगी और सुबह सात हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से यह ट्रेन बुधवार और शनिवार की रात 10.15 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 7.45 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
Total Downloads: 172
कोहरे को लेकर पूर्व रेलवे की ओर से रद्द की गई चार जोड़ी ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई है। फरक्का, न्यू फरक्का, सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस और अपर इंडिया पूरे फरवरी तक नहीं चलेंगी।

14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 27 फरवरी, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्स. 29 फरवरी, 13119 सियालदह-आनंद विहार एक्स. 27 फरवरी, 131120 आनंद विहार टर्मिनल-सियालदह एक्स. 29 फरवरी, 13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्स. 28 फरवरी, 13413 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्स 29 फरवरी, 13484 दिल्ली-मालदा फरक्का एक्स. एक मार्च और 13414 दिल्ली-मालदा फरक्का एक्स. दो मार्च तक नहीं चलेंगी। कोहरे के कारण भागलपुर-आनंदविहार के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली गरीबरथ 27 फरवरी तक गुरुवार को नहीं चलेगी।

