शहर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को 2017 से ब्लैकमेल कर रहे बदमाश को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम विद्यासागर शर्मा है और वह झारखंड के गिरीडीह जिले के मिरजागंज आसको का रहने वाला है। जिस छात्रा को वह ब्लैकमेल कर रहा था, वह मूल रूप से पूर्णिया की रहने वाली है।छात्रा के पिता ने बताया कि लड़का उनकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ था। वह बार-बार शादी करने का दबाव दे रहा था। मोबाइल पर बात कर कहता था कि शादी नहीं करने पर उसकी अश्लील फोटो वायरल कर देगा और बर्बाद कर देगा। वह यह भी धमकी दे रहा था कि शादी नहीं करने पर उसे पढ़ने नहीं देगा। छात्रा जब इंकार करने लगी तो उसने छात्रा के पिता के मोबाइल पर उसकी अश्लील फोटो भेज दिया और ब्लैकमेलिंग करने लगा।
Total Downloads: 382
वह लगातार ऐसी हरकतें कर रहा था जिससे छात्रा और उसके परिजन परेशान थे। शादी कराने की बात कह भागलपुर बुलाया और पकड़ा गया बार-बार मोबाइल पर फोटो भेज और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा के पिता ने उसे पकड़वाने की योजना बनाई और उसे कॉल कर शादी के लिए तैयार होने का झूठा नाटक किया। उस लड़के को भागलपुर बुलाया गया, ताकि शादी कराई जा सके। वह भागलपुर पहुंचा और एक होटल में ठहर गया। छात्रा के पिता अपनी बेटी के साथ स्टेशन के पास पहुंचे और लड़के को वहीं बुलाया। वहां छात्रा को देख खुश हो गया पर वहीं पास में खड़े छात्रा के पिता और उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई कर दी।

उन लोगों ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। भाई ने भी कहा, उसके चक्कर में मत पड़िये कई की जिंदगी कर चुका है बर्बाद छात्रा के पिता ने आरोपी लड़के बारे में लिखा है कि वह मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है। वह उसकी बेटी को शादी के जाल में फंसाकर उसे कहीं ले जाकर बेच देता। उनका यह भी कहना है कि शादी की बात करने के लिए विद्यासागर से उसके भाई का मोबाइल नंबर मांगा। उसने अपने भाई विक्रम का नंबर दिया। छात्रा के पिता ने जब उससे बात की तो उसने अपने भाई विद्यासागर के बारे में बताया कि वह अच्छा लड़का नहीं है और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है।

रांग नंबर से मैसेज का शुरू हुआ था सिलसिला आरोपी का कहना है कि मिरजागंज के ही रहने वाले अपने दोस्त सुधीर के नंबर पर कुछ महीने बाद उसने मैसेज किया था। उधर से एक लड़की ने मैसेज किया। उसे पता चला कि सुधीर का वह नंबर बंद हो गया है और वह नंबर उस लड़की के नाम से जारी हो चुका है। उसके बाद से ही उस नंबर से वह बात करने लगा। उसके बाद वीडियो कॉलिंग भी करने लगा। वीडियो कॉलिंग का स्क्रीनशॉट अपने पास रखने लगा। दोस्ती आगे बढ़ी। लड़के का कहना है कि वह भागलपुर आकर कई बार उससे होटल में मिल चुका है।
उसका कहना है कि वर्तमान में वह कोलकाता में अपने प्रमोशन के लिए परीक्षा देने आया था। वहीं से भागलपुर आया। छात्रा का बयान महिला थाना की एसएचओ ने दर्ज किया है। लड़के के परिजनों को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी गयी है। परिजनों ने भी बताया कि वह मुंबई में मर्चेंट नेवी में है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रक्रिया की जा रही है और शुक्रवार को लड़के को जेल भेज दिया जायेगा।

