भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी अमरेंद्र सिंह हत्या मामले में पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। बबरगंज थाना द्वारा ढोल नगाड़ों व पुलिस बलों के साथ इश्तेहार चस्पा किया गया। पहले मुख्य आरोपी करकु यादव के घर रेड की गई। लेकिन घर पर नहीं मिला। जमीन कारोबारी के हत्या मामले में कुल 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

पुलिस ने अन्य अभियुक्तों के खिलाफ वारंट जारी किया। लेकिन गिरफ्तार नहीं होने के बाद पुलिस ने इश्तेहार के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। इसके बाद 6 लोगों के घर इश्तेहार चस्पा करने का आदेश दिया था। दो लोगों पर जांच चल रही है। 15 दिनों के अंदर सरेंडर करने का आदेश जारी किया गया है। नहीं करने पर कुर्की जब्ती की जाएगी।

19 सितंबर को कारोबारी की हुई थी हत्या

19 सितंबर की शाम बबरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले जमीन कारोबारी अमरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले को लेकर 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लेकिन अभी तक मुख्य अपराधी करकु यादव पुलिस के गिरफ्त के बाहर है। इसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी करकु यादव के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस ने करकु के मां से कहा कि आप अपने बेटे को जल्द से जल्द सरेंडर करने के लिए कहें।

15 दिनों के अंदर नहीं किया सरेंडर तो कुर्की जब्ती होगी

सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कोर्ट से 6 अभियुक्तों के खिलाफ इश्तेहार प्राप्त हुआ है। 15 दिनों के अंदर अगर आरोपी सरेंडर नहीं करते हैं तो उसके घर कुर्की जब्ती की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *