भागलपुर जमालपुर रेलखंड के सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर बांका इंटरसिटी 13241 ऑफ में ब्रेक बेंडिंग के समय ब्रेक शू में आग लग गई। आग लगने से धुंआ निकलने लगा। ब्रेक शू में आग लगने से बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रैन में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्टेशन मास्टर दिपक कुमार, आरपीएफ, जीआरपीएफ दल बल के साथ आग बुझाने का सामान लेकर पहुंचे।इसके बाद आग पर काबु पा लिया गया हैं। स्टेशन मास्टर दीपक कुमार ने बताया कि बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस 13241अफ 11 : 11 मिनट पर पहुंचने पर ब्रेक बेंडिंग के समय आग लगने पर धुं-धुकर धुंआ निकलने पर जीआरपीएफ, आरपीएफ दल बल के साथ अग्नीयंत्र से आग पर काबु पा लिया गया हैं।
Total Downloads: 172
आग लगने की खबर मिलते ही स्टेशन पर पहले तैयार थे आरपीएफ और जीआरपी
अकबरनगर स्टेशन मास्टर के द्वारा बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस गुजरने के दौरान आगे वाले स्टेशन को जानकारी दी गई। इसक बाद पहले से ही स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपीएफ अग्नियंत्र लेकर मुस्तैद होने पर कोई हताहत नहीं हुआ हैं।हफरातफरी मचने पर नियंत्रण कर लिये गए।इस दौरान आरपीएफ व जीआरपीएफ के तमाम पुलिस बल मौजुद थे। वही घटना को लेकर घंटों ट्रेन को रोका गया और यात्री हलकान भी हुए।
स्टेशन मास्टर ने कहा- आग पर पा लिया काबू
सुल्तानगंज के स्टेशन मास्टर दीपक कुमार ने बताया कि बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस 13241अफ 11 बजकर 11 मिनट पर पहुचने पर ब्रेक बेंडिंग के समय आग लगने पर धुधुकर धुंआ निकलने लगा। इसके बाद जीआरपीएफ ,आरपीएफ दल बल के साथ अगनीयंत्र से आग पर काबु पा लिया गया हैं।

