भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार रात हुई घटना के बाद शुक्रवार को छात्रों ने कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया। कॉलेज खुलने के समय सुबह 10:00 बजे सभी लोग जब पहुंचे तो ताला देख छात्रों से बात की गई वहां वहां पहले से एकत्र करीब सौ से अधिक छात्रों से बातचीत की गई और चाबी मांगा गया लेकिन छात्र चाबी देने को तैयार नहीं हुए।
Total Downloads: 102
छात्रों ने मांग की कि गुरुवार रात उन लोगों पर दर्ज कराया गया FIR वापस लिया जाए और प्राचार्य का यहां से तबादला किया जाए। मामला बढ़ जाने के बाद यहां स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची उसके बाद डीएसपी फिर एसपी और डीएम भी पहुंचे।


काफी समझाइश के बाद जब ताला नहीं खोला गया तो प्रशासन ने ताला तोड़ा और कॉलेज प्रशासन से बातचीत की इस दौरान छात्रों को बाहर ही रोके रखा गया।

