पटना। राजधानी में एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। बता दें कि यह घटना गुलजारबाग स्टेशन पश्चिमी केबिन के अगमकुआं गुमटी के समीप की है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 360
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जीआरपी को दी। इसके बाद गुलजारबाग जीआरपी ने मौके पर पहुंची। शव
को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन की वह चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल जीआरपी मृतक की शिनाख्त में जुटी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

