पूर्णिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले सोमवार को समूचा शहर आजादी के रंग में रंगा नजर आया। पूर्णिया ईस्ट से बीजोपी विधायक विजय खेमका के नेतृत्व में विश्व हिंदू विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाला।

इस दौरान सैकड़ों लोग तिरंगे के साथ देश भक्ति के रंग में लबरेज दिखें। 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से ठीक पहले यह तिरंगा यात्रा करीब 12 बजे निकाली गई। यह यात्रा दर्जनों मोटरसाइकिल के साथ पूर्णिया कॉलेज से निकाली गई।

इसका उद्घाटन पूर्णिया पूर्व से विधायक विजय खेमका ने किया। इसमें जिले भर के कई वरिष्ठ बीजेपी नेता व कार्यकर्ता शरीक हुए। गेरुआ रंग में रंगा यह तिरंगा यात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गों पॉलिटेक्निक चौक, झंडा चौक, जेल रोड, पंचमुखी मंदिर, लाइन बाजार, आर इन साह चौक, भट्टा बाजार होते हुए शाम करीब छह बजे संपन्न हुआ।

वहीं, तिरंगा यात्रा का मोर्चा खुद अपने कंधे संभाले विधायक विजय खेमका बाइक सवार सैकड़ों कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते नजर आए। विजय खेमका ने कहा कि देश का तिरंगा कभी झुकने न पाए। देश के विकास और रक्षा में हम सब एक जुट होकर काम करेंगे। देश हित में अगर जान भी न्योछावर करना पड़े तो हम तैयार रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *