भागलपुर| टीएमबीयू की एफिलिएशन कमेटी ने सीटीई में एमएड की पढ़ाई की मंजूरी दे दी है। मंगलवार काे हुई कमेटी की बैठक में दाे सत्र 2019-21 अाैर 2020-22 में पढ़ाई कराने की अनुमति दी। प्रभारी कुलपति प्राे. लीला चंद साहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी ने एक निजी बीएड कॉलेज में भी सत्र 2019-21 में एमएड की पढ़ाई के लिए प्राेविजनल एफिलिएशन की मंजूरी दी।
Total Downloads: 386
अब यह मामला बुधवार को एकेडमिक काउंसिल में रखा जाएगा। प्रभारी कुलपति प्रो. साहा ने कहा कि निजी बीएड कॉलेज को निर्देश दिया गया कि मई के अंतिम सप्ताह तक जो कमियां हैं, उन्हें दूर कर ले।

बताया गया कि विवि ने एमएड की पढ़ाई शुरू कराने काे लेकर दाेनाें काॅलेजाें में स्थितियाें का अाकलन किया था। दोनों काॅलेजाें में 50-50 सीटें उपलब्ध हाेंगी। दूसरी तरफ एफिलिएशन कमेटी ने पीएनए साइंस काॅलेज की मान्यता का इंतजार अाैर लंबा कर दिया।

