मनाली चौक पर सघन बाइक चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक युवती ने महिला सिपाही के साथ हाथापाई कर ली। इस घटना के बाद शेरनी दल ने हाथापाई करने वाली युवती को हिरासत में लेकर, तिलकामांझी थाने के हवाले कर दिया।

जहां से चेतावनी देकर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। युवती बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के स्कूटी चला रही थी। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान महिला सिपाही ने जब उसे रोका तो वह उलझ गई और हाथापाई करने लगी। तब जाकर शेरनी दल को बुलाया गया और चालान काटा गया।

मंगलवार को चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मनाली चौक पर सर्वाधिक स्कूटी सवार बिना हेलमेट वाली महिला और युवतियों के चालान काटा है। एसएसपी आशीष भारती ने बैठक कर सभी थानेदारों को सघन वाहन चेकिंग चलाने का निर्देश दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *