शहर के दो अभ्यर्थियों मो. एजाज हाफिज मनी व श्रमिका वाजपेयी ने बीपीएससी की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। भीखनपुर के मो. एजाज हाफिज मनी ने बीपीएससी मुख्य परीक्षा में 78वां रैंक प्राप्त किया है। वे फिलहाल बांका के ग्रामीण विकास विभाग में प्रोग्राम ऑफिसर हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भागलपुर से ही की है। इनके पिता का नाम मो. हाफिजुद्दीन हैं। उनका देहांत हो चुका है। एजाज ने चौथे अटेम्प्ट में सफलता पाई है।
Total Downloads: 360
उन्होंने अपनी नौकरी के साथ ही तैयारी की है। श्रमिका वाजपेयी ने पहले अटेम्प्ट में ही पास की परीक्षा श्रमिका वाजपेयी ने पहले एटेम्प्ट में ही परीक्षा पास की है। उन्हें 227वां रैंक मिला है। उन्हें सेल्स टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिशनर के तौर पर चुना गयाहै। श्रमिका वाजपेयी ने 10वीं तक की पढ़ाई माउंट असीसी से की है। इंटर एसएम कॉलेज से किया है। इंटर में उनका विषय मैथ्स था। उसके बाद वहीं से स्नातक में इतिहास की पढ़ाई की।

फिर टीएमबीयू से इतिहास में ही पीजी किया। उन्होंने पहले नेट भी निकाला है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उन्होंने नेट क्वालिफाई किया है। उन्होंने सारी तैयारी भागलपुर से ही की है। हालांकि स्टडी मटेरियल पटना से मंगाया। उनके पिता डा. सुमन कुमार वाजपेयी हसनगंज मध्य विद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक हैं। वह सबौर प्रखंड के उप प्रमुख भी रहे हैं। उनकी मां नीनी शुक्ला कमिश्नरी भागलपुर में कार्यरत रही हैं। श्रमिका ने कहा कि कोई भी छात्र अगर पढ़ना चाहे तो वो कहीं भी पढ़ सकता है। बड़े शहर में जाकर पढ़ना ज़रूरी नहीं है।

