भागलपुर : युवा भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने बताया कि रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि को विधि पूर्वक परिवार को समर्पित कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि उनके परिवार और राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया गया है कि अस्थि का थोड़ा अवशेष बिहार के सभी जिलों में भ्रमण कराने के लिए दिया जाये, ताकि संपूर्ण बिहार भ्रमण कर अवशेष को भागलपुर गंगा में प्रवाहित किया जा सके.
Total Downloads: 360
उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री का भागलपुर से विशेष लगाव था और वे कष्ट में रहने के बाद भी अश्विनी कुमार चौबे की चुनावी सभा में 2005 में भागलपुर आये थे. यह उनका अंतिम राजनीतिक चुनावी सभा थी.

उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि के लिए भागलपुर विधान सभा में 21 अगस्त को बृहत रूप से कार्यक्रम होगा. नेशनल पीस मिशन,भागलपुर की ओर से इमामपुर स्थित कार्यालय में शोक सभा हुई. अध्यक्षता मिशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने की. संचालन मिशन के कोषाध्यक्ष ने किया. मौके पर मिशन के महासचिव मोहम्मद तबरेज अहमद, कमर आमान आदि उपस्थित थे.

