बांका-राजेन्द्रनगर-बांका इंटरसिटी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब इस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-2 बोगी स्थायी रूप से लगेगी। अभी तक एक एसी-3 और एक कंपोजिट (आधी एसी-3 व आधी एसी-2) एसी बोगी थी। इसके अलावा एक एसी-2 बोगी लगायी जाएगी। लिहाजा 19 कोच की यह ट्रेन अब 20 कोच की हो जायेगी। .

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 508

भागलपुर से पटना जाने और वहां से आने के दौरान इस ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण रेलवे ने यह निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा संचालित इस ट्रेन में नई बोगी भी राजेन्द्रनगर टर्मिनल से ही लगेगी। 26 जून को राजेन्द्रनगर से अतिरिक्त कोच के साथ चलेगी, जबकि 27 जून को बांका से चलेगी।.

दो जोन के अधिकारियों की कार्यशैली में अंतर:

लगभग डेढ़ साल के अंदर ही पूर्व मध्य रेलवे ने इस ट्रेन की एसी श्रेणी में वेटिंग लिस्ट का आकलन कर एक नई एसी बोगी लगाने का निर्णय लिया है। वहीं पूर्व रेलवे के मालदा डिविजन की स्थिति यह है कि यहां न तो जेनरल बोगी में भीड़ का आकलन हो रहा है और न भागलपुर से हावड़ा जाने वाली कवि गुरु एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी का।

कवि गुरु एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी कोच लगाने की मांग पहले दिन से हो रही है। छह घंटे की रनिंग वाली ट्रेनों में दूसरे जोन से स्लीपर और एसी बोगी के साथ 20 कोच की ट्रेन चलायी जा रही है। लेकिन मालदा डिविजन में 12 घंटे की रनिंग वाली ट्रेन बिना स्लीपर व एसी बोगी के सिर्फ जेनरल बोगियों के साथ चलायी जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *