जमालपुर में बन रहे रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) के कारण 20 से 29 सितंबर यानी 10 दिनों तक भागलपुर-किऊल सेक्शन पर चलने वाली 22 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया गया है। वहीं, अप और डाउन में 33 गाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया है। इससे भागलपुर के अलावा मुंगेर, लखीसराय के यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ेगी।

दरअसल, मालदा मंडल का पहला आरआरआइ जमालपुर में बन रहा है। काम जुलाई में ही होना था, लेकिन श्रावणी मेला के कारण इसे सितंबर में करने का निर्णय लिया गया। इसके बनने के बाद रेलवे ट्रैक ऑटोमेटिक बदल जाएगा। आरआरआइ से पहले रेलवे ट्रैक पर प्री-इंटरलॉकिंग, नान इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। इसलिए मेगा ब्लॉक लिया गया है।

भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी, जनसेवा एक्सप्रेस, मालदा-पटना इंटरसिटी, हावड़ा-गया एक्सप्रेस, जमालपुर-सहरसा एक्सप्रेस अप और डाउन में 20 से 29 सितंबर तक नहीं चलेगी। इसी तरह 15 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया गया है। भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस इतनी अवधि तक अप और डाउन में साहिबगंज-रामपुरहाट-सेंथिया-आसनसोल-झाझा-किऊल के रास्ते आएगी और जाएगी। जबकि सूरत एक्सप्रेस बांका-जसीडीह होकर, एलटीटी एक्सप्रेस साहिबगंज-सेंथिया-आसनसोल-धनबाद, अपर-इंडिया, दिल्ली-सियालदह झाझा-किऊल, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस, दरभंगा-हैदराबाद एक्सप्रेस बरौनी-किऊल के रास्ते चलेगी।

गरीब रथ, न्यू फरक्का-नई दिल्ली पटना तक आएगी और जाएगी। जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस भागलपुर से खुलेगी और यहीं तक लौटकर आएगी। बांका-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस दशरथपुर तक ही आएगी और जाएगी। दानापुर-साहिबगंज धरहरा तक ही चलेगी। भागलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस मुंगेर होकर चलेगी। अंग एक्सप्रेस साहिबगंज-सेंथिया-आसनसोल और भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस मुंगेर होकर चलेगी। ब्रह्मापुत्र मेल, फरक्का एक्सप्रेस, मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस, गुवाहाटी-लोकमान्य एक्सप्रेस का मालदा-कटिहार-बबैरानी-पटना होकर परिचालन किया जाएगा। जमालपुर-मालदा इंटरसिटी सुल्तानंगज से आएगी और जाएगी। भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस बरौनी तक ही आएगी और वहीं से खुलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *