भागलपुर: कानपुर स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हाेने के कारण रविवार काे भागलपुर स्टेशन से दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस काे रद्द कर दिया गया है। वहीं साेमवार काे दिल्ली से भागलपुर अाने वाली डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस काे भी कैंसिल कर दिया गया है।
Total Downloads: 387
इसकी जानकारी चीफ यार्ड मास्टर पीके सिंह ने दी है। फ्रेट काेरीडाेर के कारण रविवार काे भागलपुर से मुंबई जाने वाली दादर निर्धारित समय नाै बजे के बदले एक घंटे लेट दस बजे खुलेगी। साथ ही फ्रेट काेरीडाेर के कारण 53029 व 53030 कटुअा पैसेंजर 21 व 22 अप्रैल काे कैंसिल रहेगी।

वहीं रविवार काे 4055 ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस मालदा डिविजन में एक घंटे लेट से चलेगी। 3133 सियालदह-वाराणसी फ्रेट काेरीडाेर के कारण रविवार काे भागलपुर सुबह साढ़े छह बजे के बदले डेढ़ घंटे लेट अाठ बजे पहुंचेगी।

