तेज बारिश और रेलवे ट्रैक पर जलजमाव के कारण पटना के बदले गया होकर चलाई जा रही कुछ ट्रेनों को सोमवार से अपने निर्धारित रूट से चलाने की घोषणा की गई। इसमें भागलपुर आने वाली डाउन विक्रमशिला, न्यू फरक्का एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं। हालांकि सुबह भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी और रात में चलने वाली मालदा-पटना इंटरसिटी रद्द रही इसलिए डाउन में भी ये दोनों ट्रेनें रद्द रहेंगी।

सोमवार की सुबह घोषणा की गई कि स्थिति में कुछ सुधार है इसलिए पटना मार्ग पर परिचालन पुन: बहाल किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से स्थिति ऐसी बन गई थी कि भागलपुर के यात्रियों के लिए पटना जाने की ट्रेन नहीं थी। कई लोगों ने अपना आरक्षित टिकट रद्द कराया। भागलपुर से सुबह पटना जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द चल रही थी

दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनें जैसे विक्रमशिला एक्सप्रेस, सूरत एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस, न्यू फरक्का व फरक्का एक्सप्रेस भी गया होकर डाइवर्ट कर दी गई थीं। रात में फरक्का एक्सप्रेस से पटना जाने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी होती है लेकिन ट्रेनें डाइवर्ट होने के कारण कई यात्रियों को अपना टिकट रद्द कराना पड़ा। कुछ लोग किऊल जाकर वहां से फतुआ के लिए लोकल ट्रेन से रवाना हुए। कई लोगों ने सड़क मार्ग का सहारा लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *