भागलपुर। कहलगांव, पीरपैंती-साहिबगंज की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत भरी खबर है। इस ओर चलने वाली ट्रेनें अब लेट नहीं होंगी। मालगाड़ी के कारण आपकी ट्रेनें नहीं फंसेंगी। क्योंकि, गुड्स ट्रेनें साहिबगंज के रास्ते न होकर रामपुर हाट-दुमका-हंसडीहा के रास्ते भागलपुर पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत हो रही है। दरअसल, मालदा मंडल रामपुरहाट-दुमका-हंसडीहा-भागलपुर रेल सेक्शन का वर्ष 2016 में ही तैयार हो गया था। इसके बाद इस खंड पर एक पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हो रहा है। इस खंड को कमाऊ बनाने में पूरा महकमा जुट गया है। अभी इस सेक्शन से हर दिन एक सो दो मालगाड़ी जंक्शन आ रही है। बंगाल और मालदा से आने वाली मालगाड़ियां रामपुरहाट से ही रूट बदल लेती हैं।

87 मालगाड़िया अब तक हुआ है परिचालन

इस नई लाइन से जून से लेकर अब तक 87 मालगाड़ियां जंक्शन आई और क्रास की है। अभी टेकानी यार्ड चालू नहीं होने के कारण गुड्स ट्रेनें यहां आ रही है। लेकिन दो से तीन महीने के बाद टेकानी गुड्स यार्ड चालू हो जाएगा और भागलपुर में अन लोड होने वाली गाड़ियां जंक्शन नहीं आएगी।

कम हो जाएगी हावड़ा की दूरी

मालगाड़ी का परिचालन सुगमता से होने के बाद इस खंड पर लंबी दूरी हावड़ा के लिए नई ट्रेनों का परिचालन होगा। अभी भागलपुर के रास्ते हावड़ा की दूरी 416 किमी है। लेकिन दुमका-रामपुरहाट के रास्ते यह दूरी करीब 60 किमी कम जाएगी। इससे डेढ़ से दो घंटे पहले ट्रेनें हावड़ा पहुंचेगी। वर्तमान में साढ़े आठ से पौने नौ घंटे में हावड़ा की दूरी तय होती है। लेकिन इस खंड से ट्रेन चलने से सात से साढ़े सात घंटे में ट्रेन पहुंचेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *