खगड़िया जिले के कुम्हरचक्की गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गांव के ही मिट्ठू यादव पारिवारिक विवाद को लेकर काफी दिनों से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी पूजा देवी (32) और दो बेटी मिनाक्षी (14) और सोनी (10) की गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, हत्या के अभियुक्त मिट्ठू को गिरफ्तार कर लिया है।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *