भागलपुर। अकबरनगर के खेरेहिया गाव की शिक्षिका कुमकुम देवी से खगड़िया निवासी दारोगा पति पीयूष कुमार ने बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता ने शुक्रवार को अकबरनगर थाने में अपने पति के खिलाफ मारपीट और हत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता के मुताबिक चार सितंबर को करीब पांच बजे वह खेरेहिया गांव में थी। तभी उनके पति दारोगा पीयूष कुमार दो अन्य लोगों के साथ आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। बाल पकड़कर खींचा और मेरी हत्या करने की कोशिश की। किसी तरह वह भागकर अपने मायके चली गई।

पीछा करते-करते पति भी मायके पहुंच गया और वहां भी मारपीट की। यहां पति ने पहले किया गया केस उठाने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने अकबरनगर थाने में मामला दर्ज कराया। शिक्षिका ने बताया कि वर्ष 2017 में पति की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने तातारपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि वह गाव में ही डेरा लेकर दोनों बच्चों को पढ़ाती है। उनके पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *