हुसैनपुर में किराए के मकान में रहने वाली छोटी बेगम ने मंगलवार को अपने पति नफीस अली के अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। इसमें महिला ने अपने पूर्व मंगेतर मिस्टर (बरईचक, तातारपुर) समेत अन्य तीन-चार को आरोपी बनाया है। महिला का कहना है कि उसके पति यूपी के पीलीभीत के रहने वाले हैं। भागलपुर में खलीफाबाग चौक के पास सड़क किनारे चूड़ी की दुकान लगाते हैं।
Total Downloads: 85
30 जुलाई को पति ने फोन कर बताया कि दुकान में लड़के आए और धमकी दे रहे हैं। कहते हैं साथ चलो। इसके बाद पति का मोबाइल बंद हो गया। घबराई छोटी बेगम दुकान पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अपने स्तर से पति की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली थाने में सूचना दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि पहले उसकी शादी मिस्टर से तय हुई थी। सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन वह नफीस अली से प्यार करती थी। इस कारण शादी से पहले वह नफीस के साथ भाग गई थी और शादी कर ली थी। इसके बाद लगातार नफीस की ओर से मारपीट, धमकी दी जा रही है। दो दिन पहले भी पति के साथ उक्त लोगों ने मारपीट की थी। महिला का आरोप है कि मिस्टर और उसके साथी रंगदारी में मेरे पति से एक लाख रुपए की मांग भी किया था।

