फाल्गुनोत्सव को लेकर मंदरोजा स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर आकर्षक ढंग से सज गया है। श्री श्याम भक्त मंडल व श्री श्याम भक्त मंडल न्यास की ओर से दो दिवसीय फाल्गुनोत्सव का आयोजन 14 मार्च से होगा। शनिवार को मंदिर परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रबंध न्यासी प्रभात केजरीवाल ने बताया कि 14 मार्च को श्री गोशाला से सुबह आठ बजे निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी।

श्रद्धालु कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, वेरायटी चौक, खलीफाबाग चौक होते हुए मंदिर पहुंचेंगे और वहां बाबा श्याम को निशान चढ़ायेंगे। यह आयोजन वर्ष 2006 से हो रहा है। यहां गोड्डा, सुल्तानगंज, नवगछिया व नाथनगर के श्रद्धालु भी निशान चढ़ाने पहुंचेंगे। संयोजक व पूर्व अध्यक्ष निलेश कोटरीवाल ने बताया कि 15 मार्च को महिलाओं के द्वारा 56 भोग चढ़ाया जायेगा। दोपहर से कोलकाता की पुष्पलता, राहुल गहरवार व इलाहाबाद की पूर्वा मिश्रा के द्वारा नृत्य नाटिका व भजन का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम की सफलता के लिए बनी टीम

कार्यक्रम के संयोजक कपिल जैन, पवन पचेरीवाला, अशोक लोहारुका, साकेत पचेरीवाला, आनंद सिंघानिया, अभिषेक डालमिया, पवन मेहता, शिव कुमार गोयनका, शिवशंकर को कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी दी गयी है।

प्राचीन खाटू श्याम मंदिर से आज निकलेगी निशान शोभायात्रा

चुनिहारी टोला स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर चुनिहारी टोला से रविवार को निशान शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जो कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, वेरायटी चौक, खलीफाबाग चौक होते हुए मंदिर पहुंचेगी। प्रवक्ता चांद झुनझुनवाला ने बताया कि यात्रा के दौरान बाबा का स्वागत, महाआरती और पुष्प वर्षा होगी। 14 मार्च को यहां श्याम बाबा की 24 घंटे की ज्योत जलाई जायेगी। 15 मार्च को भंडारा का आयोजन होगा। उधर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से श्री श्याम निशान शोभा यात्रा पर देवी बाबू धर्मशाला में प्रसाद का वितरण 14 मार्च हो होगा। रविवार को सुलतानगंज व गोड्डा से जो निशान लेकर श्रद्धालु भागलपुर पहुंचेंगे उनका भी स्वागत संघ की ओर से किया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *