भागलपुर : त्योहार के समय पाकिस्तान नापाक हरकत कर सकता है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) आतंकियों का इस्तेमाल कर त्योहार के समय देश में कहीं पर विस्फोट कराने की साजिश रच रहा है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय से स्पेशल ब्रांच के डीआईजी ने भागलपुर सहित सभी जिलों को पत्र लिखकर सतर्क किया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि पाक की इस साजिश को विफल करने के लिए पुलिस अन्य एजेंसी से भी संपर्क और समन्वय स्थापित कर काम करें।

पुलिस मुख्यालय ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर लिखा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई त्योहार के समय भारत में प्लास्टिक लंच बॉक्स के आकार में आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से विस्फोट कराने की साजिश रच रहा है। इस बात की भी जानकारी दी गयी है कि इसको लेकर आतंकियों के लिए मैटेरियल और वित्तीय सहयोग की व्यवस्था भी की जा रही है। त्योहार के समय विभिन्न जगहों पर लोगों की भीड़ इकट्ठी रहती है। उन जगहों को ही आतंकी निशाना बना सकते हैं।

इसको लेकर सभी जिलों की पुलिस को सतर्क रहने और जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर भागलपुर के डीआईजी सुजीत कुमार ने बताया कि रेंज के तीनों ही जिलों में आगामी त्योहार के समय कड़ी सुरक्षा रहेगी। सतर्कता को लेकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक कराने की बात भी उन्होंने कही।

इनपुट : हिंदुस्तान

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *