भागलपुर: गंगा के जलस्तर का धीमी गति से बढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में शहर स्थित हनुमानघाट पर गंगा के जलस्तर में आठ सेमी की वृद्धि हुई है। केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि मंगलवार को गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार थोड़ी तेज हो सकती है।
Total Downloads: 383
आयोग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार की रात आठ बजे हनुमानघाट पर गंगा का जलस्तर 32.46 मीटर था। इसके बाद औसतन हर तीन घंटे में एक सेमी की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने लगी।

सोमवार की रात आठ बजे गंगा का जलस्तर बढ़कर 32.54 मीटर पर पहुंच गया था। अनुमान है कि नेपाल से आने वाली सहायक नदियों के जलस्तर में जिस तरह से वृद्धि हो रही है, उसके दबाव के कारण गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार अगले 24 घंटे में और तेज हो सकती है।

