भागलपुर : भागलपुर से यशवंतपुर जाने वाली अंग एक्सप्रेस परिचालन शुरू होने के बाद नए रूट से चलेगी। यह ट्रेन दानकुनी के रास्ते बट्टानगर-खडगपुर-भद्रक स्टेशन के रास्ते जाएगी। रेलवे की ओर से जारी की गई कई ट्रेनों के टाइम टेबल में हावड़ा से इस ट्रेन का ठहराव हटा दिया गया है।
Total Downloads: 102
दानकुनी स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का नया ठहराव दिया गया है।अंग एक्सप्रेस भागलपुर से यशवंतपुर तक जाती है। यह ट्रेन भागलपुर दक्षिण भारत जाने वाली इकलौती ट्रेन है। हावड़ा से स्टॉपेज हटने के बाद ट्रेन सीधे गोरखपुर के लिए निकल जाएगी।

यह यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक होगी। चुंकि इस ट्रेन से कोई यात्री हावड़ा तक की यात्रा कम ही करते हैं। जिन्हें भागलपुर से हावड़ा जाना होता वह गया -हावड़ा और जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से ही जाना पसंद करते हैं।

