शहर में रंगदारी व लूट की घटना को अंजाम देने के बाद इसी महीने वह पटना में ड्राइवरी कर पुलिस की नजर से छिप रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए वह मोबाइल पर चार सिम पर बदल-बदल कर पुलिस की गतिविधि की पटना से ही खबर लेता था। पुलिस को जब उसके मोबाइल का पता चला तो पप्पू के सभी नंबर को सर्विलांस पर लिया गया। उसका लोकेशन पटना में मिला और पता चला कि वह बुधवार की रात पटना से भागलपुर के लिए चला है। इसी दौरान वह दबोचा गया।

गिरफ्तार मोनू भी बाइक चोरी का चलाता है अंतरराज्यीय गिरोह

पप्पू के साथ गिरफ्तार माेनू मिश्रा भी बाइक चोर गिरोह का अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ कुल 10 केस दर्ज है। झारखंड के गोड्डा टाउन थाना में उसके खिलाफ बाइक चोरी के दो केस हैं। बाइक चोरी का उसका नेटवर्क झारखंड तक फैला हुआ है। कोतवाली, तातारपुर में बाइक चोरी के उसके खिलाफ करीब पांच केस दर्ज हैं। मुंगेर जिले के असरगंज थाने में 15 जून 2017 को उसने लूट की एक घटना को अंजाम दिया था।

चार सिम से बात कर पुलिस की गतिविधि का लगाता था पता

एसएसपी आशीष भारती, एएसपी विनीत कुमार व सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में पप्पू की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

11 साल से दहशत फैलाए पप्पू के नाम मोटी है अपराध की फाइल

पप्पू सोनार का शहर में एक प्रोफेशनल गैंग है। जिसमें करीब छह से अधिक बदमाश हैं। व्यवसायियों से वह रंगदारी के नाम पर मोटी रकम वसूलता रहा है। शहर के कोतवाली, नाथनगर, सबौर, मोजाहिदपुर, बरारी, तातारपुर, आदमपुर, तिलकामांझी, जीरो माइल, इशाकचक थानों में उसके खिलाफ रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, हत्या, सरकारी काम में बाधा, गैंगरेप समेत अन्य संगीन अपराध के 19 केस दर्ज हैं। उसके अपराध की फाइल इतनी मोटी है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद उसका क्राइम रिकार्ड निकालने में पुलिस को दिन भर लग गया। उस पर पहला केस 3 मई 2007 को हुआ था। उसके खिलाफ इस केस में लूट, फिरौती के लिए अपहरण व रंगदारी का आरोप लगा था। मोजाहिदपुर थाने में उसके खिलाफ डकैती के तीन केस दर्ज हैं। 11 साल से उसने व्यवसायियों में दहशत पैदा कर रखा था। एसएसपी आशीष भारती ने प्रेसवार्त में बताया कि जो व्यवसायी उसे रंगदारी नहीं देता था। उसपर या उसके घर पर फायरिंग कर डरा देता था। पप्पू का भाई मिक्कू अभी डकैती केस में जेल में है। इस मौके पर एएसपी विनीत कुमार व सिटी डीएसपी राजवंश सिंह भी मौजूद रहे।

जब्त कार की तहकीकात में जुटी कोतवाली पुलिस पुलिस जब्त कार की भी तहकीकात कर रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर केएन सिंह ने बताया, कागजात की मांग की गई है। अगर उसके द्वारा कागज नहीं दिया गया और जांच में वाहन चोरी का निकला तो उस पर अलग से चोरी का वाहन रखने का एक और केस दर्ज होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *