भागलपुर :  रेल पुलिस ने शुक्रवार की रात भारत मे घुसपैठ को लेकर जिस बांग्लादेशी किन्नर शहादत हुसैन उर्फ पायल को हिरासत में लिया था, वह पुरुष निकला। रविवार को रेल पुलिस ने किन्नर का मेडिकल जांच कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे पुरुष घोषित कर दिया। इसके बाद रेल पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रहने, चोरी का मोबाइल इस्तेमाल करने और पास से कई आपत्तिजनक सामान मिलने को लेकर में रेल थाना में मामला दर्ज किया है।

रविवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इधर, खुफिया विभाग दूसरे दिन भी पूछताछ की। इसकी कुंडली निकली जा रही है। दिल्ली पुलिस से भी सहायता ली जा रही है। दिल्ली खुफिया विभाग सारी घटना से अवगत करा दिया गया है। वहीं, बांग्लादेश में भारतीय खुफिया विभाग भी शहादत हुसैन उर्फ पायल कुमारी के बारे में पता लगा रही है। आईबी जानना चाह रही है कि आखिर वह किस मकसद से सात वर्षों से भारत में रह रहा था।

यहां बता दें कि दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल से शुक्रवार की देर रात रेल पुलिस ने बांग्लादेश की किन्नर को हिरासत में लिया था। पूछताछ के क्रम में किन्नर ने अपना नाम शहादत हुसैन गांव सोनिया एकरा, थाना जमुनाबाड़ी, जिला ढाका, (बांग्लादेश) बताया है।

उसने बताया था कि पिछले सात सालों से शहादत हुसैन दिल्ली में पायल कुमारी बनकर गुड़गांव के एक मॉल में डांसर का काम करता था। इसके साथ बांग्लादेश की कई लड़कियां और किन्नर भी है। इसका मुख्य सरगना गोरुआ उर्फ गुरु भी बांग्लादेश का ही रहने वाला है।

आईबी विभाग के इंस्पेक्टर ने इससे घंटों पूछताछ की और उसका घर और दिल्ली का एड्रेस लिया। शहादत से मिले इनपुट को एकत्र कर खुफिया विभाग ने डिटेल भेज दिया है। पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ कि शहादत बिना पासपोर्ट और वीजा के दिल्ली में रह रहा था और बकायदा इसने आधार कार्ड पैन कार्ड और दिल्ली के बसंत बिहार में एक्सिस बैंक में खाता भी खोल रखा था।

खुफिया विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहादत मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत से बांग्लादेश आता- जाता था। इसकी हर गतिविधि के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके लिए बांग्लादेश पुलिस को सूचना देने की तैयारी चल रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *