पूर्णिया. बिहार में शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रात 10 बजे के बाद ब्रेथ एनालाइजर लगाकर चेक किया जाए तो ज्यादातर मंत्री और अधिकारी नशे में मिलेंगे। गरीबों को परेशान करने के लिए शराबबंदी कानून लागू किया गया है। मांझी ने कहा कि बिहार में शराब बंद होने की वजह से अधिकारी करोड़पति हो गए हैं। रविवार को पूर्णिया में एक कार्यक्रम के बाद वे पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सिर्फ गरीबों पर ही कार्रवाई क्यों?

मांझी ने कहा कि मैं नीतीश से पूछना चाहता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती, सिर्फ गरीबों पर ही क्यों कार्रवाई होती है? बड़े लोग शराब की तस्करी कर रहे हैं और ज्यादातर अधिकारी कमाई कर रहे हैं। कुछ पदाधिकारी चाहते हैं कि नीतीश कुमार कुछ दिन और मुख्यमंत्री रहें ताकि शराबबंदी से होने वाली काली कमाई से वे करोड़पति हो जाएं और वीआरएस लेकर बिजनेस करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *