भागलपुर : कहते हैं वफादार साथी चाहिए तो कुत्ते पाल लो, क्योंकि इससे वफादार कोई नहीं हो सकता। रोंगटे खड़ी कर देने वाली इस घटना और इस घटना को बयां कर रहे इस विडियो को देखकर आप भी इन की वफादारी की दाद दिए बिना नहीं रहेंगे।
Total Downloads: 387
दरअसल ये चार पालतू कुत्ते मालिक और उनके परिवार को विषधर से बचाने में गंवा दी जान हालांकि इस दौरान उसने विषधर को भी मार गिराया। बिंगो, ब्रूनो, जैकी और क्यूटी इन चारों पालतू कुत्तों ने वफादारी की बड़ी मिसाल कायम की है।
ये चारों भागलपुर जिले के साहिबगंज कॉलोनी निवासी बॉबी मोसेस के पालतू कुत्ते थे। मालिक के घर में सोमवार की देर रात कहीं से विषधर कोबरा(सांप) निकल आया। सांप घर में घुस पाता इससे पहले ही चारों कुत्तों की नजर उस पर पड़ी। फिर क्या चारों कुत्ते उस पर टूट पड़े। लगभग दो घंटे तक चारों उस विषधर सांप से लड़ते रहे।

इस दौरान उस विषधर सांप ने भी चारों को कई बार डसा और इससे उनकी मौत भी हो गई। लेकिन मरने से पहले चारों कुत्तों ने उस सांप को भी मार दिया। ये तमाम घटनाक्रम बॉबी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बहरहाल घर के मालिक अपने वफादार कुत्तों की मौत से मर्माहत हैं। चारों पालतू की याद परिवार से जुड़ी रहे इसलिए अपने घर के हाते में ही चारों को दफनाया गया।

