टाउन थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह छेड़खानी का विरोध करना एक लड़की व उसके परिजनों को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर युवती सहित उनके भाई व पिता को बदमाशों ने मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बदमाशेां के हमले में लड़की के बाएं हाथ की एक अंगुली भी काट गई। किसी से शिकायत न कर सके इसलिए बदमाशों ने लड़की व उसके परिजनों को घर में ही सुबह से दोपहर करीब 2.30 बजे तक कैद रखा। दोपहर बाद किसी तरह लड़की व उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहां सभी का इलाज किया जा रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बिलोरी निवासी युवती ने बताया कि रविवार की सुबह रविंद्र महतो, राजीव महतो और सिद्धार्थ महतो घर पहुंचे और उनके साथ छेड़खानी करने लगे। जब उनके पिता और भाई ने इसका विरोध किया, तो वे लोग सबको पीटने लगे। घटना में तीनों पीड़ितों का सिर फट गया है और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर चोटें भी आई है। पीड़िता ने कहा कि तीनों बदमाशों ने उन लोगों को धमकी दी है कि यदि वे लोग थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हैं, तो उसके साथ दुष्कर्म कर तीनों को जान से मार डालेंगे। इसी वजह से उन लोगों ने अभी तक थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।

तीनों का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर पीड़िता ने बताया है कि उनकी बहन और भाई ने थाना में मौखिक शिकायत भी की थी, बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई । वही थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। संभवत पीड़िता का सदर अस्पताल में फर्द बयान लिया गया है, जल्द ही सभी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि दोनों के पक्षों के बीच पहले से नाला को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर घटना हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet