भागलपुर: जिला में बेटे का जनप्रतिनिधि होना उसकी मां की जीवन पर भारी पड़ गया. दरअसल, वार्ड सदस्य से नाराज युवक ने उसकी मां को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
Total Downloads: 354
यह घटना जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के आजमपुर की है. मृतका की पहचान 60 वर्षीय दुलारी देवी के रूप में हुई है. मृतका वार्ड सदस्य मनोज दास की मां है. मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के नंदकिशोर दास पर लगया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जूटी है.

घटना के बारे में वार्ड सदस्य मनोज दास ने बताया कि आरोपी नंद किशोर दास योजनाबद्ध तरीके से मुझे ही मारने आया था. लेकिन, संयोगवश मैं घर में सो रहा था. वहीं, मेरी मां घर के दरवाजे पर सोई हुई था. आरोपी ने करीब एक बजे महिला के सिर पर पत्थर से मार-मार कर हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है.

वहीं, वार्ड सदस्य ने हत्या के पीछे की वजह भी साफ कर दिया. दरअसल, आरोपी काफी दिनों से वार्ड सदस्य से नौकरी व इंदिरा आवास के लाभ की मांग कर रहा था. जिसे वार्ड सदस्य काफी दिनों से अनदेखा कर रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

