भागलपुर : जीरोमाइल के ज्योति विहार कॉलोनी में संगठित तरीके से चलाए जा रहे सेक्स रैकेट में बड़ा खुलासा हुअा है। पुलिस की जांच में अाया है कि सेक्स रैकेट का सरगना मिथिलेश मंडल (मदवन, बिहारीगंज, मधेपुरा) ज्योति विहार कॉलोनी में सात साल से बैंककर्मी जयदेव शर्मा का कमरा किराए पर लेकर रह रहा था व वहीं से देह-व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था। देह-व्यापार के दलदल से पूर्णिया के भवानीपुर निवासी दो लड़कियों के फरार होने के बाद ही मिथिलेश ने पकड़े जाने के भय से कमरा तुरंत खाली कर दिया था। पड़ोसियों ने पूछा कि कमरा क्यों खाली कर रहो हो तो मिथिलेश ने अत्यधिक गर्मी का अहसास होने का बहाना बनाया। चार दिन पहले ही मिथिलेश ने बैंक कर्मी जयदेव शर्मा का मकान खाली किया है। पड़ोसियों को भी मिथिलेश अौर उसकी कथित पत्नी गुड़िया द्वारा संचालित इस गलत धंधे की भनक नहीं लगी।

पड़ोसियों ने बताया कि मिथिलेश खुद को ठेकेदार बताता था। उसके पास एक इंडिगो कार भी है, जिससे वह लड़कियों को लेकर अाता-जाता था। मिथिलेश के साथ रहने वाली दो लड़कियों को वह अपनी भतीजी बताता था। एक लड़की तो डांस क्लास भी ज्वाइन कर लिया था। लड़कियां अकेले भी बाजार अाती-जाती थी। कई बार वह मिथिलेश के संग बाइक से भी अाना-जाना करती थी।

रात में अक्सर मिथिलेश के घर लोगों का अाना-जाना होता था। पूछने पर उनलोगों को मिथिलेश अपना रिश्तेदार बताता था। पड़ोसियों ने बताया कि मिथिलेश के साथ रहने वाली उसकी कथित पत्नी गुड़िया कभी-कभी बाहर निकलती थी। मिथिलेश कभी गुड़िया को पत्नी ताे कभी साली बताता था। पुलिस को शक है कि गुड़िया देह-व्यापार के धंधे में मिथिलेश की सहयोगी है। पड़ोसियों से मिथिलेश ज्यादा घुला-मिला नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि दो लड़कियां मिथिलेश के घर हमेशा रहती थी। पुलिस जिस लड़की को लेकर अाई थी, उस लड़की को मिथिलेश अपने बड़े भाई की बेटी बताता था। लड़की के पहनावा अौर बातचीत के तौर-तरीके से नहीं लगता था कि उससे जबरन देह-व्यापार करवाया जाता है।

पड़ोसियों को भी नहीं लगी सेक्स रैकेट की भनक

मिथिलेश के खाली कमरे में जहां-तहां सिरिंज अौर सुई मिली है। लड़कियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि ग्राहकों के पास भेजने से पहले उन्हें नशे का इंजेक्शन दे दिया जाता था। इससे वह अचेत हो जाता था। कलाई काट कर उसमें नशीला पाउडर भर दिया जाता था। इससे भी लड़कियां बेहोश हो जाता थी। खाली कमरे में सुई अौर सिरिंज का मिलना लड़कियों के बयान की पुष्टि करता है। देह-व्यापार मामले में जीरोमाइल थाने में एक लड़की के बयान पर मिथिलेश मंडल, उसकी कथित पत्नी गुड़िया अौर भवानीपुर के डढ़वा गांव निवासी टिंकू मंडल को अारोपी बनाया गया है।

टिंकू है लड़कियों का सौदागर

पीड़िता ने बताया कि डढ़वा गांव का टिंकू मंडल लड़कियों का सौदागर है। वह गांव से भोली-भाली लड़कियों का अपहरण कर उसे भागलपुर लाता है अौर उसे मिथिलेश मंडल के पास लाकर बेच देता है। अब तक डढ़वा गांव से टिंकू तीन लड़कियों को लाकर भागलपुर में बेच चुका है। इसमें दो लड़कियां भाग कर डेढ़ साल बाद गांव पहुंची, जबकि एक लड़की अभी मिथिलेश अौर उसकी कथित पत्नी गुड़िया के चंगुल में है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *